फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress workers did satyagraha after Rahul Gandhi's membership expired

Ghazipur News: राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह

Thu, 30 Mar 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Congress workers did satyagraha after Rahul Gandhi's membership expired
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद रहे राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के सरजू पांडेय पार्क में बुधवार को काला पट्टा और कपड़ा पहन कर विरोध प्रदर्शन और सत्याग्रह किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विरोधी दलों के नेताओं की आवाज बंद की जा रही है। देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। आज अरबों रुपये का घोटाला देश में हो रहा है, उसके खिलाफ सरकार किसी को बोलने नहीं दे रही है, और सरकारी एजेंसियों की मदद से मानहानि जैसे केस में संसद सदस्यता समाप्त कर दे रही है, जो गलत है और जनहित में नहीं है। इसका जवाब कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ कर देगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने पर भाजपा सरकार की निंदा की और कहा कि ये सरकार प्रतिशोधपूर्ण कार्यवाही कर रही है, संवैधानिक अधिकारों का हनन करते हुए सरकारी संस्थाओं के माध्यम से और दबाव बना कर अपने अधिकारों का गलत प्रयोग कर विपक्ष को समाप्त करना चाहती है, जिसके चलते आज राहुल गांधी जैसे ईमानदार और कर्मठ नेता की सदस्यता समाप्त कर दी गई। पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने कहा कि हमारे जनप्रिय सांसद रहे राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री से जवाब मांग रहे थे। उनकी आवाज दबाने के लिए उनकी संसद से सदस्यता समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार अपना विरोध करने वालों को सरकारी एजेंसियों के माध्यम से धमका रही है। जो गलत है, आज कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अनीतिपूर्ण और विद्वेषपूर्ण राजनीति की कड़ी निंदा करता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से रवि कांत राय, प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा, पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, मुसाफिर बिंद, महबूब निशा, राघवेंद्र कुमार, सुमन चौबे, सुमेर कुशवाहा, दिव्यांशु पांडे सुधांशु तिवारी, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed