{"_id":"6406a288a8fc76fc6e0556c4","slug":"congress-will-field-candidates-in-dcf-and-co-operative-elections-ghazipur-news-c-20-1-93578-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डीसीएफ एवं को-ऑपरेटिव के चुनाव में कांग्रेस उतारेगी प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डीसीएफ एवं को-ऑपरेटिव के चुनाव में कांग्रेस उतारेगी प्रत्याशी
विज्ञापन
चुनाव में कांग्रेस उतारेगी प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें न्याय पंचायत स्तर पर स्थापित क्रय-विक्रय सहित को-ऑपरेटिव बैंक आदि के चुनाव में प्रत्याशी उतारने और पार्टी को ग्रामीण स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि पार्टी चुनाव दमदारी से लड़ेगी। केंद्र एवं राज्य सरकार की गलत नीतियों की वजह से विकास की गति धीमी हो गई। कोई नई योजना नहीं बनाई गई जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। लगातार गैस के दामों में वृद्धि कर्ज के दरों में वृद्धि बढ़ रही महंगाई आदि सरकार की गलत नीति का परिणाम है। कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पार्टी न्याय पंचायत स्तर पर स्थापित साधन सहकारी समिति डीसीएफ एवं को-ऑपरेटिव बैंक के चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगी। इच्छुक प्रत्याशी इसका आवेदन जिलाध्यक्ष सहित नामित घोषित एआईसीसी सदस्य रविकांत राय को कर सकते हैं। इस अवसर पर संतोष गुप्ता, गायत्री गुप्ता, विजय बिंद, अदालत यादव, शशिकांत श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।