फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress took out a padyatra with the slogan to drive out the BJP, reduce inflation

भाजपा भगाओ, महंगाई घटाओ के नारे के साथ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Sun, 14 Nov 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Congress took out a padyatra with the slogan to drive out the BJP, reduce inflation
जखनिया में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई पदयात्रा। स? - फोटो : GHAZIPUR
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में रविवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर नेहरू की जयंती मनाई गई। इसके बाद शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेसजनों ने भाजपा भगाओ, महंगाई घटाओ के नारे के साथ पदयात्रा की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एवं पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद पदयात्रा शुरू हुई।
पदयात्रा के समापन पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पं. नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। हमें उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। बढ़ती महंगाई से आम आदमी त्रस्त है। पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने कहा कि जिस लोकतंत्र की स्थापना के लिए कांग्रेस ने त्याग, बलिदान दिया उसे तानाशाही ताकतें समाप्त करने पर लगी हुई हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, सतीश उपाध्याय, मंसूर जैदी, अजय श्रीवास्तव, रामनगीना पांडेय, संदीप विश्वकर्मा, ऊषा चतुर्वेदी, कुसुम तिवारी, विनय जायसवाल, राजेश गुप्ता, चंद्रिका सिंह, राजेश उपाध्याय, अनुराग पांडेय, मनीष राय, ओमप्रकाश पांडेय, चंदन, शाहनवाज, हकीम खान, मीरा चौबे, मुन्नी शर्मा, ललिता शर्मा, मंतू देवी, रेनू, कैलाशपति कुशवाहा, ओमप्रकाश पासवान, सतीश सिंह, अखिलेश सिंह यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ पदयात्रा निकाल कर भाजपा पर हल्ला बोला। पदयात्रा नगर भ्रमण करते हुए पार्टी के कार्यालय पर समाप्त हुई। समापन पर पीसीसी सदस्य आनंद राय सांकृत ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है लेकिन भाजपा सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। जब तक महंगाई पर नियंत्रण नहीं होगा हम आंदोलन जारी रखेंगे। पदयात्रा में जैनेश पंकज मद्धेशिया, अनुज कुमार राय, राजकपूर रावत, मिर्जा रागिब बेग, शशिकांत कुशवाहा, रमाकांत सिंह रहे। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष अजय दुबे ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरदह : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा की। यात्रा क्षेत्र के नरवर गांव से चलकर मरदह बाजार स्थित संत रविदास मंदिर के परिसर में सभा के रूप में तब्दील हुई। इस अवसर पर प्रदेश कमेटी के सदस्य रविकांत राय, डॉ. अवधेश भारती, रविकांत राय, ज्ञानप्रकाश सिंह, मोहन चौहान, कैलाश, शेषनाथ दूबे, दिवाकर तिवारी, रामदुलार चौहान, प्रमोद कुमार, उमाशंकर सिंह, शंकर राजभर, मौजूद थे।

दुल्लहपुर : जखनिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पं. नेहरू की जयंती मनाने के बाद पदयात्रा की। ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने पं. नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद महंगाई, भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा की। पदयात्रा में जिलाध्यक्ष सुनील राम, कुसुम तिवारी, सर्वानंद चौबे, सतीराम सिंह, बृजेश कुमार गौतम, महेश राम, सोमारू राम, चंभित राम, अनिल कुमार सिंह, अजयशंकर पाठक, राजेंद्र पांडेय, मोहन राजभर, अमित कुमार पांडेय, डॉ. महेंद्र राम उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed