फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress takes out Gaurav Padyatra, ends in Gandhi Park

कांग्रेस ने निकाली गौरव पदयात्रा, गांधी पार्क में हुआ समापन

Tue, 16 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress takes out Gaurav Padyatra, ends in Gandhi Park
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर बलिदानियों के बलिदान को याद करने के लिए शहर के आमघाट स्थित गांधी पार्क में कांग्रेस की गौरव पदयात्रा सोमवार को पहुंची। जहां यहां भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा शहीद पार्क मुहम्मदाबाद से बीते नौ अगस्त को शुरू हुई थी। जनपद में कांग्रेसियों की ओर से 75 किलोमीटर की गौरव पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज हम स्वतंत्रता दिवस के गौरवशाली 75 वर्ष पूरे कर चुके हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अगुवाई में देश स्वतंत्र हुआ था। बताया कि बलिदानी धरती गाजीपुर में बलिदानियों के सम्मान में हमने 75 किलोमीटर पदयात्रा निकाल रखी थी, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। यह यात्रा आज संपन्न हो गई। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने बीजेपी सरकार को आइना दिखाते हुए कहा कि कल तक जो तिरंगे से परहेज करते थे आज उनको भी तिरंगा याद आ गया है। वह आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम चला रहे हैं जो कि काफी सुखद है। इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष सुनील साहू व शफीक अहमद, ज्ञान प्रकाश सिंह, मुन्ना राजीव कुमार सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, मनीष राय, सतीश उपाध्याय, उषा चतुर्वेदी, संदीप विश्वकर्मा, अनुराग पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed