{"_id":"642880ad05b851f474085cc7","slug":"congress-submitted-memorandum-asked-questions-to-the-government-ghazipur-news-c-20-1-133992-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपे, पूछे सरकार से सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपे, पूछे सरकार से सवाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से संसद में पूछ गए सवाल एवं उसके बाद उनकी सदस्यता समाप्त करने के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी की तरफ से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करने के विरोध में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जुलूस के रूप में खंड विकास कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया। ज्ञापन देने के बाद पार्टी कार्यालय पर डेमोक्रेसी डिस क्वालीफाइड विषय पर एक प्रेसवार्ता आयोजित की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जिस तरह से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को उनकी सदस्यता खत्म करने में जल्दबाजी दिखाई और आनन-फानन में घर खाली करने का नोटिस भेजा इससे स्पष्ट है कि यह सरकार दुर्भावना से काम कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को डराने का काम भाजपा कर रही है। इस मौके पर ब्लाक कमेटी के अध्यक्ष अजय दुबे, नगर कमेटी के अध्यक्ष ईाफान खां, मिर्जा रागिब बेग, डॉ. राजकुमार रावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्रीय सवालों से संबंधित पत्र खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद को देकर कार्रवाई की मांग की। पत्र देने वालों में जिला सचिव मोहन चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, जयराम राजभर, विश्राम राम, नागेंद्र प्रताप सिंह आदि प्रमुख थे।
औड़िहार संवाददाता के अनुसार कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में सैदपुर स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में शेल कंपनियों के माध्यम से अडानी की कंपनी में लगाए गए 20 हजार करोड़ का हिसाब मांगने तथा उक्त धनराशि के बारे में सरकार से देश को इस बारे में जानकारी देने की मांग की है। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष पांडेय, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, राघवेंद्र राम, हामिद आदि उपस्थित थे। सेवराई संवाददाता के अनुसार प्रदेश सचिव मोहम्मद शमशाद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपा। इस मौके पर जावेद खान, नजीर हुसैन, राजेश शर्मा, जेपी तिवारी आदि मौजूद थे।