फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress leaders attacked the government in the street meeting

नुक्कड़ सभा में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर बोला हमला

Fri, 19 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders attacked the government in the street meeting
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में नगर के 25 वार्डों में बीते 15 नवंबर को शुरू प्रतिज्ञा पदयात्रा 18 नवंबर की देर शाम नबाब साहब फाटक पहुंचा। वहां नुक्कड़ सभा के बाद यात्रा संपन्न हुई। भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ के मुद्दे पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार जबसे आई है कमर तोड़ महंगाई है। भाजपा सत्ता में यह कहकर आई थी कि जब हम आएंगे तब सौ दिन में मंहगाई कम कर देंगे। कहां गए वो अच्छे दिन। प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा, लेकिन क्या हुआ उल्टे लोग नौकरियों से निकाल दिए गए। अब भाजपा के जाने का समय आ गया है। अब देश को एकमात्र विकल्प चुनना होगा जो इस देश को बचा सकता है वो सिर्फ कांग्रेस है।
विज्ञापन

वहीं नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता करते जिला अध्यक्ष सुनील राम कहा कि जब तक भाजपा सरकार है महंगाई कम नहीं होगी। प्रतिज्ञा पदयात्रा में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस कार्यक्रम प्रभारी मनीष कुमार राय, रतन तिवारी, अनुराग पांडेय, संदीप विश्वकर्मा, राशिद अहमद, अभय गुप्ता, अभय कुशवाहा, रईस अहमद, राजेश गुप्ता, शहजादे आदि मौजूद रहे। नुक्कड़ सभा का संचालन संगठन प्रभारी हिमांशु श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed