फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Conflict between two ideologies all over the world

पूरी दुनिया में दो विचारधारा के बीच संघर्ष

Mon, 18 Jul 2022 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Conflict between two ideologies all over the world
मुहम्मदाबाद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थानीय ब्लॉक कमेटी का वार्षिक सम्मेलन फखराबाद चट्टी पर सोमवार को आयोजित हुआ। इसका उद्घाटन करते हुए पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि भाकपा किसानों, मजदूरों, शोषित, पीड़ित लोगों की पार्टी है। पूरी दुनिया में दो ही विचारधारा के बीच संघर्ष है। एक तरफ पूंजीवादी विचारधारा और दूसरी तरफ किसानों, मजदूरों की समाजवादी विचारधारा। उन्होंने कहा कि इस समय देश की सत्तासीन पार्टी ने देश के खजाना का मुंह कॉरपोरेट घरानों के लिए खोल दिया है। राजनीति में जातिवादी, सांप्रदायिक, अवैज्ञानिक विचारों को पोषित कर रही है। लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने पर उसका कोई ध्यान नहीं है। किसानों, मजदूरों का राज बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने से पहले जन सवालों पर जुझारू संघर्ष करने के लिए मजबूत संगठन का निर्माण करना होगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामायण यादव ने कहा कि पुन: संगठन को ऊंचाई पर पहुंचाना होगा। इस अवसर पर प्रस्तुत रिपोर्ट पर मुहम्मद अकरम, सुरेंद्र यादव, रामभुवन दुबे, प्रह्लाद यादव, सहादुर भारती आदि ने बहस की। सम्मेलन में जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने, विद्युत कटौती बंद करने, नहरों में टेल तक पानी छोड़ने की मांग की गई। अंत में ब्लॉक के संचालन के लिए रामायण यादव मंत्री, ओमप्रकाश गुप्ता सहमंत्री, हृदयनारायण यादव कोषाध्यक्ष, नवजवान सभा प्रभारी मुहम्मद अकरम, किसान सभा प्रभारी शिवचंद यादव तथा मजदूर सभा के प्रभारी के रूप में सहादुर भारती का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। अध्यक्षता हरिद्वार सिंह यादव एवं संचालन रामायण यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed