फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Confirmation of beating in medical report, no case filed

मेडिकल रिपोर्ट में पिटाई की पुष्टि, नहीं दर्ज हुआ मुकदमा...

Mon, 10 Aug 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Confirmation of beating in medical report, no case filed
दिलदारनगर/ सुहवल। नूरपुर कांड में पुलिस की बर्बरता जांच में सामने आने और पीड़ितों की पिटाई की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में होने के बाद भी फौजी परिवार की तहरीर पर अभी तक दोषियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। इतना ही नहीं पीड़ितों ने कुछ दिन पूर्व निलंबित पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह से की थी। बावजूद अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में उच्चाधिकारियों की ओर से न्याय न मिलता देख, पीड़ित फौजी परिवार अब न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकते हैं। इसकी योजना तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन

पीड़ित फौजी परिवार की माने तो दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध केस दर्ज कराने की गुहार थाने, सीओ और एसपी तक कर चुके हैं। उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं हैं। अब उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। वह थक हार कर कोर्ट की शरण लेंगे। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। जल्द दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए न्यायालय की आवेदन दिया जाएगा। ताकि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और उन्हें सजा मिल सके। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में जब शरीर पर पड़े जख्म से पिटाई की पुष्टि हो गई। इसके बाद भी तहरीर पर निलंबित पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। अब भी पुलिस विभाग के अफसर उन्हें बचाने में लगे हैं। बीते 30 जुलाई को डाक द्वारा एसपी को पत्र भेजकर पूरी घटना की जानकारी देते हुए दोषी पुलिस कर्मियों खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। करीब दस दिन बीत गए, लेकिन आज तक उनके द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में अब न्याय की आस अधिकारियों के ऊपर से भरोसा उठ चुका है। ऐसे में अब सिर्फ न्यायालय में ही न्याय मिल सकता है। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ अब न्यायालय की शरण लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed