फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   conciling

रिक्त शिक्षकों के पद के लिए काउंसिलिंग आज

Sun, 27 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
conciling
गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में अनुपस्थित एवं किसी कारणवश कार्यभार ग्रहण न करने वाले अभ्यर्थियों की पुन: भर्ती की प्रकिया शुरु हो गई है। प्रदेश स्तर पर इसमें कुल 6696 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। जिले में रिक्त 140 पदों पर नियुक्ति होगी। सोमवार और मंगलवार को ऐसे अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग श्री बालेश्वर निजी आईटीआई छावनी लाइन में सुबह 10 बजे से की जाएगी। जिले में कुल 1900 पदों पर भर्ती के लिए सीट निर्धारित की गई थी। दो चक्रों में भर्ती प्रकिया पूर्ण कराई गई थी। प्रथम चक्र में 1076 पदों के लिए अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। इसमें से 99 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया था। शेष 824 अभ्यर्थियों की दूसरे चक्र में काउंसिलिंग कराई गई थी। इसमें कुछ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि कुछ ने काउंसिलिंग कराने के बाद कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इसके अलावा कुछ अभ्यर्थी अभिलेखों में विसंगति के कारण कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके थे। इस तरह 140 अभ्यर्थी कार्यभार ग्रहण करने से वंचित हो गए थे। इन छूटे हुए अभ्यर्थियों को सरकार की तरफ से पुन: एक मौका दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए तैयारी की गई है। सूची प्राप्त होते ही इसे बोर्ड पर चस्पा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed