फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Complete the construction work of Tadighat-Mau rail section project on time: Managing Director

समय से पूरा करें ताड़ीघाट-मऊ रेल खंड परियोजना के निर्माण कार्य: प्रबंध निदेशक

Fri, 03 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Complete the construction work of Tadighat-Mau rail section project on time: Managing Director
मेदिनीपुर के पास ताड़ीघाट-मऊ रेल परियोजना का निरीक्षण करते आरवीएनएल के सीएमडी प्रदीप गौर। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
रेलवे विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक प्रदीप गौर ने शुक्रवार को ताड़ीघाट-मऊ रेल खंड परियोजना के पहले चरण के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद गाजीपुर घाट स्टेशन पर स्थित आरवीएनएल के गेस्ट हाउस में निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मातहतों को समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। कार्य में विलंब होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरवीएनएल के प्रबंध निदेशक ताड़ीघाट-मऊ रेलखंड परियोजना के निर्माण कार्यों के निरीक्षण एवं समीक्षा करने के लिए देर शाम गाजीपुर घाट स्टेशन स्थित आरवीएनएल के गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां कुछ देर विश्राम करने के बाद वे सीपीएम विकास चंद्रा, परियोजना निदेशक सत्यम कुमार एवं अन्य मातहतों के साथ हमीद सेतु के पास पहुंचे। वहां बन रहे रेल ट्रैक और रोड ब्रिज का निरीक्षण किया। इसके बाद सुखदेवपुर पहुंचकर उन्होंने गार्डर लांचिग के कार्यों को देखा। रेल ट्रैक व रोड ब्रिज के नीचे पहले से लगाए गए परियोजना के मैप के जरिये उन्हें निर्माण कार्यों की जानकारी दी गई। इसके बाद वे सोनवल स्थित बन रहे नए रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का पैदल चलकर मुआयना किया। नक्शे के जरिये हुए कार्यों की जानकारी ली। देर शाम तक चले निरीक्षण में उन्होंने मातहतों को निर्धारित समय में परियोजना पूरी करने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि यह केंद्र सरकार की बड़ी और महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आरवीएनएल के गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक से पहले उन्होंने कार्यदायी संस्था एसपी सिंगला कंस्ट्रकशन, जीपीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड एवं पीएनडार इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के अधिकारियों से बारी-बारी निर्माण कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित मातहतों को सख्त हिदायत दी कि परियोजना के सिलसिले में किसी तरह की लेटलतीफी होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर आरवीएनएल के प्रमुख कार्यकारी निदेशक कमल नयन, एसपी सिंगला कंस्ट्रकशन के प्रोजेक्ट मैनेजर अमनदीप गोयल, एसपी सिंगला के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन गर्ग एवं प्रवीन राठौर, पीएनडार के जीएम अफरोज कापरा, जीपीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट के वाइस प्रेसिडेंट अश्विनी कुमार, जीएम गौतम सरकार, आरवीएनएल के असिस्टेंट मैनेजर रितेश कुमार, डीपीएम सुनील सिंह, जीपीटी के डायरेक्टर वैभव तात्या मौजूद थे। इस संबंध में सीएमडी प्रदीप गौर ने बताया कि निरीक्षण में सब कुछ ठीक रहा। परियोजना का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है। उम्मीद जताई कि परियोजना अपने निर्धारित समय में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed