फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   compatition

आदित्य शर्मा और जेबा जहीन अव्वल

Tue, 13 Apr 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
compatition
गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की ओर से विगत दिनों आयोजित ‘हारेगा कोरोना-जीतेगा भारत’ विषयक चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मध्यम वर्ग में आदित्य शर्मा और ज्येष्ठ वर्ग में जेबा जहीन ऐनम अव्वल रहे। प्रतियोगिता के प्रभारी संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि मध्यम वर्ग (कक्षा सात से नौ) के लिए ‘हारेगा कोरोना-जीतेगा भारत’ विषयक प्रतियोगिता में एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के आदित्य शर्मा पहले, शाह फ़ैज पब्लिक स्कूल के बालेंदु शेखर पांडेय दूसरे एवं बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर की श्रुति पांडेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सेंट जॉंस स्कूल की अलंकृता अग्रवाल, न्यू होराइजन एकेडमी के उत्कर्ष सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर रायगंज के भाष्कर यादव एवं द प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल के पार्थ सारथी एवं वंशिका सिंह प्रशंसित स्थान पर रही। ज्येष्ठ वर्ग (कक्षा 10 से 12) के लिए लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज की जेबा जहीन ऐनम एवं साक्षी यादव ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय एवं डा. एमए अंसारी इंटर कॉलेज की अंकिता विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बताया कि एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के आदित्य भारद्वाज, शाह फ़ैज पब्लिक स्कूल के समीर हुसैन एवं डा. एमए अंसारी इंटर कॉलेज की उमरा परवीन, आलिया रोशन एवं आंचल प्रशंसित स्थान पर रहीं। दोनों वर्गों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्रीय विद्यालय गाजीपुर की कला शिक्षिका पूर्णिमा वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed