फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Community toilet incomplete in Bharauli Kala for three years

Ghazipur News: भरौली कला में तीन वर्ष से सामुदायिक शौचालय अधूरा

Sat, 07 Oct 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Community toilet incomplete in Bharauli Kala for three years
बाराचवर विकास खंड के ग्राम पंचायत भरौली कला में अधिकारी स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे हैं। यहां तीन वर्ष बीतने के बावजूूद सामुदायिक शौचालय अधूरा है। दूसरी ओर पंचायत भवन के निर्माण में धांधली की पुष्टि लोकपाल मनरेगा को किए एक साल हो गए, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय निर्माण में धांधली हुई है। जिम्मेदारों ने धन का बंदरबाट कर दिया है। शौचालय के निर्माण में मानक की अनदेखी की गई है। इसके अलावा पंचायत भवन के निर्माण में भी मानक का पालन नहीे किया गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पिछले वर्ष जुलाई में जिलाधिकारी और मनरेगा लोकपाल से किया था। इस पर मनरेगा लोकपाल गीता देवी ने जांच की और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक पंचायत भवन के निर्माण में धांधली हुई है। भवन का बीम मानक के विपरीत है। जिसे पुट्टी डालकर छुपाने के प्रयास किया गया है। भविष्य में बीम के ढहने की आशंका प्रबल है। वहीं शौचालय निर्माण में गुणवत्ता की कमी है। शिकायतकर्ता वीरेंद्र राय ने बताया कि मनरेगा लोकपाल की जांच रिपोर्ट आए एक साल हो गए है। अब तक प्रशासन की ओर से दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई है। इसके लिए लगातार जिला से लेकर ब्लॉक तक कार्रवाई के लिए रिमाइंडर दे रहे हैं। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस संबंध मे खंड विकास अधिकारी अरुण वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। आदेश मिलने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed