फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Community toilet construction work due to departmental apathy

विभागीय उदासीनता की भेंट चढ़ा सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य

Wed, 07 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Community toilet construction work due to departmental apathy
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय का निर्माण की कवायद विभागीय उदासीनता की भेंट चढ़ रहा है। अधिकारियों के निर्देश के बावजूद 87 करोड़ की लागत से प्रस्तावित सामुदायिक शौचालयों का निर्माण अधूरा है। आंकड़ों के मुताबिक 1238 शौचालयों का निर्माण पिछले दो वर्ष में पूरा करना था लेकिन अभी तक 758 का ही निर्माण हुआ है। शासन की तरफ से जिले में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत करीब 87 करोड़ की लागत से विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाना था। हैरानी की बात है कि निर्धारित अवधि के करीब दो वर्ष बाद भी इसका निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसके निर्माण को लेकर पंचायत से लेकर विभागीय अधिकारी उदासीन हैं। इसके चलते सरकार की यह योजना अभी तक मूर्त रूप नहीं ले सकी है। गांवों में दो श्रेणियों के सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें छह सीटर की लागत करीब आठ लाख तथा चार सीटर वाले की लागत करीब छह लाख के आसपास है। विभाग शेष 480 शौचालयों का निर्माण जुलाई माह तक पूरा करने का दावा कर रहा है लेकिन हालत यह है कि जिले में ऐसे भी गांव हैं जहां अभी तक इसकी नींव नहीं पड़ी है। ऐसे में जुलाई तक शेष सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा कर पाना मुनासिब नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed