फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Commissioners adopted aurihara village

कमिश्नर ने औड़िहार गांव को गोद लिया

Sun, 31 Jul 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 31 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
 मंडलायुक्त  नितिन रमेश गोकर्ण ने राज्य पोषण मिशन योजना के तहत औड़िहार गांव को गोद  लिया है। शानिवार को गांव के  निरीक्षण कार्यक्रम में उन्होंने मिशन के विभिन्न  बिंदुओं की समीक्षा की। गांव में 17 बच्चों के अतिकुपोषित श्रेणी में पाए  जाने पर चिंता व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को बच्चों की  देखभाल एवं पोषक तत्वों की भरपाई करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि अगले  कार्यक्रम तक अतिकुपोषित पाए गए सभी बच्चे कुपोषण की रेखा से बाहर निकल  जाने चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि आगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पोषाहार, टीकाकरण  स्वास्थ्य जांच, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा स्कूल एवं पूर्ण शिक्षा की  सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।  उन्होंने खान-पान में हरी सब्जी और दूध  के उपयोग के साथ विभिन्न स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी और  102 तथा 108 नंबर  की एंबुलेंस  सेवा का आम जन को प्रयोग करने पर बल दिया। आयुक्त  ने कहा कि खाद्य सुरक्षा मिशन के पात्रों के राशन कार्ड बना लिए जाए। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कहा कि संतुलित आहार बच्चे एवं गर्भवती मां को कुपोषण से बचाता है।  जागरूकता के माध्यम से शिशु मृत्यु दर एवं प्रसूता महिलाओं के मृत्यु दर पर  नियंत्रण किया जा सकता है।
विज्ञापन


 सीडीओ अरविंद  पांडेय ने तीन अगस्त से आरंभ होने वाली हौसला पोषण मिशन योजना की जानकारी दी।  सीडीपीओ नीलम दूबे ने स्थानीय केंद्र के विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी।  कार्यक्रम अधिकारी आरती सिंह ने जनपद का आकड़ा प्रस्तुत किया। निरीक्षण के  दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से मंडलायुक्त को अवगत कराया।  इस  क्रम में गांव के राजेश गुप्ता ने अपने साढ़े तीन वर्षीय कैंसर पीड़ित  बच्चे सुधांशु के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. धर्मात्मा  त्रिपाठी से इन क्रम में अपेक्षित आवश्यकताओं को शीघ्र पूर्ण कर डीएम और स्वयं  को प्राथमिकता से अवगत कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम एसपी  श्रीवास्तव, बीडीओ संजय पांडेय, नायब तहसीलदार नूपुर सिंह एवं ग्राम प्रधान  दीपमाला सिंह सहित सैकडो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed