फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Commissioner arrived in the village adopted

गोद लिए गांव में पहुंचे आयुक्त

Wed, 26 Oct 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 26 Oct 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Commissioner arrived in the village adopted
गोद लिए गांव में पहुंचे आयुक्त
मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने मंगलवार को हौसला पोषण मिशन के तहत स्वयं के गोद लिए गए औड़िहार गांव में मिशन के अनुश्रवण एवं निरीक्षण कार्यक्रम में पहुंचे। कहा कि शिक्षित महिला और स्वस्थ बच्चे ही बेहतर समाज की संरचना करते हैं। कुपोषण तमाम समस्याओं का मूल कारण है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान होने वाली समस्याओं से उबारने तथा माताओं एवं नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए हौसला पोषण मिशन कार्यक्रम योजना चलाई जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में चल रहे इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसव सेवाएं, टीका एवं प्रसवोपरांत शिशु को विभिन्न संक्रामक रोगों से सुरक्षित करने एवं कुपोषण से बचाना है। इस क्रम में गांव एवं मुहल्ले की निचली इकाई से जनपद मुख्यालय तक यह योजना चलाई जा रही है।  
विज्ञापन

योजनाओं के क्रियान्वयन में सरकारी तंत्र की जिम्मेदारी के साथ सामाजिक तंत्र का सहयोग उनकी सफलता का आधार बनता है। मंडलायुक्त लाभार्थी महिलाओं से मिशन के द्वारा दिए गए एवं किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। कई बच्चों का वजन कराकर पुरानी चार्ट से मिलान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी संजय खत्री ने कहा कि स्वस्थ बच्चे स्वस्थ और मजबूत समाज बनाते है। बच्चों के अधिकांश रोगों का कारण गंदगी एवं खान-पान में जागरूकता का अभाव है।साफ-सफाई का ध्यान देकर एवं खान-पान में दाल, हरी सब्जियों तथा मौसमी फलों का प्रयोग कर बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सकता है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आरती सिंह, सीडीपीओ सैदपुर नीलम दुबे, सीएमओ डा. जनार्दन मणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि, उपजिलाधिकारी एसपी श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार, नायब तहसीलदार नूपूर सिंह आदि मौजूद थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजन सिंह ने सभी अधिकारियों का  स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed