{"_id":"d516b0c8625899b2c83417a0aa4ed031","slug":"collision-aunt-nephew-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो की टक्कर से चाची-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो की टक्कर से चाची-भतीजे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के युसूफपुर-मऊ मार्ग पर सनेहुआ गांव के पास गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर में चाची-भतीजे की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घटनास्थल पर चक्काजाम कर किया। मुहम्मदाबाद एसडीएम के आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सनेहुआ गांव निवासी देवचंद्र राम पुत्र राकेश राम (20) अपनी चाची बादामी देवी (45) पत्नी श्रीकिशुन राम का उपचार कराने के लिए साइकल से गुरुवार की सुबह घर से निकला था। दिन में करीब पौने 11 बजे जैसे ही गांव की सड़क से सनेहुआ गांव के पास युसूफपुर-मऊ मार्ग पर साइकल को चढ़ाया, मऊ के तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल चाची और भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद चालक स्कार्पियो सहित फरार हो गया। जिस किसी को भी घटना की जानकारी हुई, वह घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। कुछ ही समय में मौके पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। घटना से नाराज लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर मौके पर युसूफपुर-मऊ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।
विज्ञापन
जानकारी होते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस लोगों के समझाने में जुट गए, लेकिन ग्रामीण मौके पर किसी सक्षम अधिकारी को बुलाने की जिद्द पर अड़े रहे। सीओ राममोहन सिंह के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम मुहम्मदाबाद त्रिभुवन विश्वकर्मा ने पांच लाख का किसान दुर्घटना बीमा और 30 हजार पारिवारिक आर्थिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। दिन में 11 बजे लगा जाम दोपहर बाद 2 बजे समाप्त हुआ। इस मौके पर संजय तिवारी, हीरामणि चौहान, कामता राम, मौलाना मोहिद, कमलेश सैनी, रामजन्म राम, अजय राव, साधू यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।