{"_id":"68bdcbb08e94be23f906f3b1","slug":"collector-ghat-drain-will-be-reconstructed-one-crore-will-be-spent-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-138726-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कलक्टर घाट नाले का होगा पुनर्निर्माण, खर्च होंगे एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कलक्टर घाट नाले का होगा पुनर्निर्माण, खर्च होंगे एक करोड़
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के करीब 25 मोहल्लों के जलनिकासी का प्रमुख माध्यम कलक्टर घाट नाला का नये सिरे से निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस पर नगर पालिका की ओर से एक करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। नाले पर वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी। कलक्टर घाट नाला बहुत दिनों से बदहाल था। नाले के दोनों तरफ की दीवारें जर्जर हो चुकी थीं। नगर पालिका प्रशासन ने निर्णय लिया है है कि 500 मीटर लंबे व 3 मीटर चौड़े कलक्टर घाट नाला की पहले सिल्ट तक सफाई कराई जाएगी। इसके बाद एक करोड़ रुपये की धनराशि से इसका पुनर्निर्माण कराया जाएगा। नाला निर्माण के बाद ऊपरी सतह सीसी ढलाई का कार्य किया जाएगा, जिससे बाइक व अन्य वाहनों की पार्किंग की जा सकती है। कलक्टर घाट नाला से हरिशंकरी, झुन्नूलाल का चौराहा, लालदरवाजा, महाजनटोली, मियांपुरा समेत 25 मोहल्ले की नालियां जुड़ी हैं।
देव दीपावली को लेकर प्रसिद्ध है कलक्टर घाट-काशी की तर्ज पर प्रत्येक वर्ष नगर के कलक्टर घाट पर देव दीपावली का आयोजन होता है। यहां का देव दीपावली पूरे जनपद में विख्यात हैं। इसको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती हैं। नगर समेत गांवों से भी लोग देव दीपावली का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। नगर के अन्य गंगा घाटों की अपेक्षा इस घाट की चौड़ाई अधिक है। ऐसे में किसी भी प्रकार का आयोजन होने पर लोगों को भरपूर जगह मिल जाती हैं।
घाट पर सजती हैं मछली मंडी-ऐतिहासिकता, धार्मिकता व सांस्कृतिक मूल्यों के अलावा कलक्टर घाट व्यवसायिक क्षेत्र के लिहाज से भी नगर में एक अपना महत्व रखता हैं। जनपद की प्रमुख मछली मंडी कलक्टर घाट में स्थित हैं। यहां प्रतिदिन आंध्र प्रदेश व पश्चिम बंगाल से मछलियां आती हैं। खरीदारी के लिए यहां जनपद के विभिन्न इलाकों से मछली व्यवसायी पहुंचते हैं।
विज्ञापन
अवस्थापना निधि के तहत कलक्टर घाट नाला का पुनर्निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - धीरेंद्र कुमार राय, ईओ, नगर पालिका, गाजीपुर।