{"_id":"58d6ac9a4f1c1b14301a14e7","slug":"collective-copy-caught-in-saidpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदपुर में पकड़ी गई सामूहिक नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदपुर में पकड़ी गई सामूहिक नकल
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान जांच करते सचल दस्ता प्रभारी रामअवतार यादव।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शनिवार को दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की रसायन विज्ञान प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित थी। सैदपुर तहसील क्षेत्र के एक विद्यालय के एक कक्ष में सामूहिक नकल पकड़ते हुए पकड़ा गया। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ह्रदय राम ने कक्ष निरीक्षक एवं केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। उधर राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य के दस्ते ने भी नकल कराते हुए दो कक्ष निरीक्षकों को पकड़कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने के आरोप में छह कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा सोलह मार्च से शुरू है। शनिवार को पहली पाली में इंटर के छात्रों की सैन्य विज्ञान एवं दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की बही खाता और रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई।
परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए गठित सचल दस्तों की तरफ से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। दस्ते ने सैदपुर तहसील क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक केंद्र के कक्ष संख्या-3 में 34 परीक्षार्थियों को सामूहिक नकल करते हुए पकड़ लिया। डीआईआेएस ने केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को बदलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव के नेतृत्व में दस्ते ने सादात विकासखंड क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केंद्र पर दो कक्ष निरीक्षकों को नकल कराते हुए पकड़ लिया। केंद्र व्यवस्थापक को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। वित्त एवं लेखाधिकारी दीपक कुमार सिंह के दस्ते ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
श्री सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने पर छह कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया। कार्यमुक्त होने वाले कक्ष निरीक्षकों में शाह आलम, चंद्रजीत यादव, कालिका यादव, रामजी बलवंत तथा सोहन कश्यप शामिल हैं। सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी के दस्ते ने भी सैदपुर ब्लाक में भी निरीक्षण किया।