फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Codeine cough syrup arrived in four hours from Ranchi, 400 km away, delivered by bike and bicycle.

Ghazipur News: 400 किमी दूर रांची से चार घंटे में पहुंच गया कोडीन कफ सिरप, बाइक और साइकिल से हुई सप्लाई

Wed, 24 Dec 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Codeine cough syrup arrived in four hours from Ranchi, 400 km away, delivered by bike and bicycle.
जिले में कोडीनयुक्त कफ सिरप 400 किमी दूर रांची से करीब चार व पांच घंटे में ही पहुंच गया है। यहीं नहीं बाइक और साइकिल से आसपास के जनपदों में सिरप की सप्लाई भी हो चुकी है। जांच में एसआईटी के सामने यह सभी तथ्य प्रकाश में आ रहे हैं।
विज्ञापन

यहीं नहीं आरोपी छह फर्म संचालकों में दो संचालकों के पास पासपोर्ट होने पर विदेश भागने की आशंका पर पुलिस ने एक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।
एक आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। यहीं नहीं शेष चार और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य एकत्र करने के साथ प्रत्येक आरोपियों के खाते को खंगालने का क्रम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि जनपद में कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद- बिक्री का खेल काफी लंबा है। स्थिति यह है कि अब तक की जांच में कागजों पर ही खरीद-बिक्री का खेल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी बात तो यह है कि रांची से मात्र करीब चार से पांच घंटे में ही सिरप आ गया है। गाजीपुर से रांची की सड़क मार्ग से दूरी करीब 400 किमी है और वहां से यहां तक आने में करीब 9 से 10 घंटे लग जाएंगे।
यहीं नहीं बाइकों एवं साइकिलों से कोडीनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई आसपास के जनपदों में कर दी गई है। हालांकि अभी तक यह तथ्य सामने नहीं आया है कि इन कफ सिरपो की संख्या कितनी है, जो बाइक व साइकिलों से पहुंचाई गई है।
टीम द्वारा प्रत्येक आरोपियों के खाते भी खंगाले जा रहे हैं। यहीं नहीं पूर्व में आरोपी सर्वांश वर्मा सलाखों के पीछे जा चुका है। जबकि फरार चल रहे आरोपी मेमर्स शुभम फार्मा, खानपुर के संचालक नीरज श्रीवास्तव के खिलाफ बीते सप्ताह लुकआउट नोटिस जारी किया है।
वजह छानबीन के दौरान यह पता चला कि छह आरोपियों में से दो सर्वांश वर्मा और नीरज श्रीवास्तव के पास पासपोर्ट है। ऐसे में सर्वांश वर्मा ताे गिरफ्तार हो चुका है, जबकि नीरज श्रीवास्तव के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। यहीं नहीं आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, जल्द ही यह आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि रांची से कुछ घंटे में कोडीनयुक्त कफ सिरप जनपद आ गया है। यहीं नहीं सप्लाई भी बाइक व साइकिल से करने की बात सामने आ रही है। कागजों पर दर्ज वाहन नंबरों से पूरे खेल की परत दर परत कलई खुलती जा रही है। - डॉ. राकेश मिश्रा, एएसपी सिटी


आरोपी की जमानत पर सुनवाई आज
कोडीनयुक्त कफ सिरप के मामले में जिला कारागार में बंद सैदपुर स्थित स्वस्तिक मेडिकल एजेंसी के संचालक सर्वांश वर्मा की ओर से बीते 22 दिसंबर को एडीजे शक्ति सिंह की कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। मंगलवार को सुनवाई होनी थी। न्यायालय ने सुनवाई के लिए 24 दिसंबर तिथि तय की है। बीते 22 दिसंबर को आरोपी के अधिवक्ता ने कोर्ट से समय मांगा था, जिस पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए मंगलवार की तिथि तय की थी। मालूम हो कि एसआईटी ने वाराणसी के कैंट थाना के संजय नगर कॉलोनी सर्वांश वर्मा को कोतवाली जांच और पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

छह फर्मों पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
एएसपी सिटी के अनुसार जिन छह फर्मों पर एफआईआर दर्ज की गई, उनमें अमित सिंह, प्रोपराइटर, मेसर्स अंश मेडिकल एजेंसी, जखनियां, निलेश कुमार श्रीवास्तव, प्रोपराइटर, मेसर्स शुभम फार्मा, खानपुर, शुभम सिंह, प्रोपराइटर, मेसर्स नित्यांश मेडिकल एजेंसी, मंझनपुर, दयाराम सिंह, प्रोपराइटर, मेसर्स मौर्या मेडिकल स्टोर, गोराबाजार, सर्वांश वर्मा, प्रोपराइटर, मेसर्स स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी, सैदपुर, राहुल यादव, प्रोपराइटर, मेसर्स राधिका मेडिकल एजेंसी, नंदगंज शामिल हैं।


झारखंड से खरीदी गई थी 11.50 करोड़ का सिरप
एएसपी सिटी ने बताया कि छह फर्मों ने झारखंड के हटिया, रांची स्थित टुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया से 7,82,800 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप खरीदी थी। जांच के दौरान संबंधित पते पर कोई भी फर्म संचालित नहीं पाई गई। खरीदी गई सिरप का अनुमानित मूल्य करीब 11.50 करोड़ रुपये है।


प्रपत्र सत्यापन न कराने पर दर्ज हुआ था मुकदमा
प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप के मामले में शासन के निर्देश पर औषधि निरीक्षक ने जांच शुरू की थी, लेकिन आरोपी सात फर्म संचालक प्रपत्रों का सत्यापन तो दूर पूरे मामले की जानकारी भी उन्हें देने से कोई न कोई बहाना बनाकर कतराते रहे। ऐसे में बीते 23 नवंबर को औषधि निरीक्षक ब्रजेश मौर्य ने दर्ज जनपद के छह मेडिकल फर्माें के खिलाफ कोडीनयुक्त कफ सिरप के खरीद- फरोख्त के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed