फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CMO changed nodal officer on DM's instructions

Ghazipur News: डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने बदला नोडल अधिकारी

Sun, 23 Feb 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
CMO changed nodal officer on DM's instructions
डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर सीएमओ ने झोलाछाप के नोडल को शनिवार को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए सीएमओ ने एसीएमओ एवं जिला कुष्ठ अधिकारी को नोडल बनाया है। उनके इस कार्रवाई से स्वास्थ्यकर्मियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

शहर एवं ग्रामीण इलाकों में संचालित निजी अस्पतालों की निगरानी और अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग ठोस कदम उठा रहा है। फिर भी पंजीकृत निजी अस्पतालों से अधिक अस्पतालों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। फर्जी ढंग से चल रहे अस्पतालों पर शिकंजा कसने और कार्रवाई के लिए विभाग की ओर से झोलाछाप का नोडल अधिकारी डाॅ. शिशिर शैलेश को बनाया गया था। इनके खिलाफ जिला प्रशासन के पास शिकायत पहुंचने के बाद उन्होंने पूरे मामले की जांच शुरू करा दी। जिलाधिकारी ने तत्काल नोडल अधिकारी को हटाने का निर्देश दिया। इस पर सीएमओ ने नोडल अधिकारी डाॅ. शिशिर शैलेश को हटाने के साथ एसीएमओ डाॅ. रामकुमार को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed