फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CM honored Dinesh Yadav for his excellent performance in running smart classes

Ghazipur News: स्मार्ट क्लास संचालन में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिनेश यादव को सीएम ने किया सम्मानित

Fri, 05 Sep 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
CM honored Dinesh Yadav for his excellent performance in running smart classes
राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश यादव को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के लोक भवन आडिटोरियम में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के चयनित दस राजकीय इंटर काॅलेजों के प्रधानाचार्यों को पुरस्कृत किया। इनमें स्मार्ट क्लास के बेहतर संचालन के लिए राजकीय सिटी इंटर काॅलेज गाजीपुर के प्रधानाचार्य दिनेश यादव को भी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय में एक स्मार्ट क्लास चल रही थी। इसकी निगरानी रोज लखनऊ की टीम की ओर से की जा रही थी। बेहतर प्रदर्शन एवं प्रस्तुतीकरण के लिए उनका चयन प्रदेश के दस प्रधानाचार्यों में हुआ है। इसके अलावा दो स्मार्ट क्लास की सामग्री और आ चुकी है, उसका भी संचालन शीघ्र कराया जाएगा। इस पुरस्कार को प्राप्त करना उनका सौभाग्य है।
विज्ञापन

उनके अलावा चंदौली के आदित्य नारायण इंटर काॅलेज चकिया के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह यादव को विद्यालय के बेहतर संचालन के लिए पुरस्कृत किया गया। वाराणसी मंडल से सिर्फ दो ही प्रधानाचार्यों का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed