{"_id":"5e37130e8ebc3eeb8501a009","slug":"cm-helth-fair-ghazipur-news-vns508524449","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उठाया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उठाया लाभ
विज्ञापन
ग़ाजीपुर। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को जिले के दो शहरी स्वास्थ्य केंद्रों सहित कुल 64 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क जांच एवं इलाज की सुविधा दी गई। मेले में मौसमी बुखार की जांच के अलावा प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के साथ गर्भवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच पर खास जोर रहा। शहरी क्षेत्र में मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस आयोजन में स्वयंसेवी योगदान के लिए निजी क्षेत्र के चिकित्सकों को भी आगे आने चाहिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी मौर्य ने बताया कि 64 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, दो शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर मार्च 2020 तक लगातार प्रत्येक रविवार को कुल नौ स्वास्थ्य मेले लगाए जाने हैं। इस अवसर पर मेले के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. डीपी सिन्हा, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. केके वर्मा, डॉ. प्रगति कुमार आदि उपस्थित थे।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकासखंड के बरतर गांव में रविवार को स्थानीय विधायक अलका राय ने फीता काटकर आरोग्य मेला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता को बेहतरीन स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। सरकार की तमाम स्वास्थ्ययोजनाएं जरूरतमंदों के लिए संजीवनी की तरह कार्य कर रही है। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद के अधीक्षक आशीष राय, डा. उमेश कुमार, डा. विरेन्द्र यादव, पियूष राय, राजेश राय आदि उपस्थित थे। जमानिया संवाददाता के अनुसार नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य आरोग्य मेले का शुभारंभ भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. रुद्रकांत सिंह डॉ. ओमप्रकाश पटेल जेएन शुक्ला आलम पुष्पा देवी मोहित, महेंद्र सिंह एखलाक अहमद सीमा आसिफ़ श्रीकांत पांडेय रविन्द्र सोनू आदि उपस्थित थे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में कुल 120 मरीजों का पंजीकरण किया गया। सभी प्रकार के मरीजों की जांच कराकर दवा आदि भी उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर डॉ. शालिनी भाष्कर, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. सोनम त्रिपाठी, डॉ. मनीष तिवारी, डॉ. एचआर मौर्या, डॉ. एके सिंह, फॉर्मासिस्ट हिमालय गिरि, एएनएम नाजनीन बेगम, आशा देवी, लैब टेक्नीशियन रामनरेश यादव, प्रतिभा, अंजू, किरन, गायत्री, शशिकला, गीता आदि उपस्थित थे।