फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CM called for connecting every person with tree plantation

Ghazipur News: पौधरोपण से प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ने का सीएम ने किया आह्वान

Thu, 13 Jul 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
CM called for connecting every person with tree plantation
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वृहद पौधा रोपण के लिए जनप्रतिनिधियों से वर्चुअल संवाद किया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित वर्चुवल संवाद में अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सीएम ने कहा कि गोवंश के लिए चारा उपलब्ध कराने वाले पौधा का रोपण किया जाए। इससे निराश्रित गोवंश को हरा चारा उपलब्ध हो सकेगा। पौध रोपण अभियान को गांवों के प्रति व्यक्ति से जोड़ा जाए और जन अभियान बनाया जाए। नगर पंचायत और नगर निकाय क्षेत्रों में थीम वेस्ट पौध रोपण किया जाए।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि एक रोड एक रंग (एक रंग के फलदार वृक्ष) का रोपण किया जाए, जिससे छोटे शहरों को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा सके। नगर निकाय के समस्त सभासदों की बैठक कराकर शहरी क्षेत्रों में रिक्त स्थानों पर पौध रोपण के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। पौधों को लगाने से ज्यादा उन्हें बचाना आवश्य है। वृक्षारोपण के बाद उनको सुरक्षित रखने के लिए स्थानीय लोगों को इसकी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। सभी विभागों की सहभागिता जरूरी है। 22 जुलाई को बृहद पौधारोपण दिवस को महोत्सव की तरह मनाया जाए, जिसमें वृहद स्तर पर जनसहभागिता होनी चाहिए। बेविनार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, प्रभागीय निदेशक प्रदीप कुमार, अपर मुख्य अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed