फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Clouds remained throughout the day, relief from scorching sun

Ghazipur News: पूरे दिन छाए रहे बादल, तीखी धूप से मिली राहत

Thu, 03 Apr 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, relief from scorching sun
नगर में बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इसके कारण लोगों को तीखी धूप से काफी हद तक राहत मिली। आसमान में बादलों के छाए रहने से पूरे दिन भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दो दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एक ओर आसमान में बादल छाए रहे तो दूसरी तरफ किसानों की चिंता बढ़ती जा रही थी। उन्हें डर सता रहा था कि कहीं बारिश न हो जाए। गेहूं की फसल की कटाई का कार्य शुरू गया है। हालांकि अभी कुछ ही किसान गेहूं की कटाई कर पाए हैं। ज्यादातर किसानों की फसल खेत में ही है। ऐसे में बारिश होने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। हालांकि बारिश नहीं हुई। लेकिन, मौसम के मिजाज को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया है। इससे किसानों के माथे पर बल पड़ गया है। दूसरी तरफ पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने से प्रचंड धूप से लोगों को राहत मिली। धूप नहीं होने के कारण मौसम काफी सुहावना हो गया था। मौसम के मिजाज को देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि यह अप्रैल का महीना है। जनपद का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया आगामी दो दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed