फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cloth vendor dies after being hit by a dumper, his partner injured

Ghazipur News: डंपर की चपेट में आने से कपड़ा विक्रेता की मौत, साथी घायल

Mon, 28 Apr 2025 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Cloth vendor dies after being hit by a dumper, his partner injured
आलमपट्टी -कैथवलिया मार्ग पर सोमवार को डंपर के धक्के से बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। नोनहरा थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी दीनानाथ राम (80) की महेशपुर चट्टी पर कपड़े की दुकान है। वह मित्र जर्नादन यादव के साथ बाइक से बाजार जा आ रहे थे। बाइक मित्र जर्नादन यादव बाइक चला रहे थे। आलमपट्टी -कैथवलिया के बीच पानी टंकी के सामने डंपर ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार दीनानाथ राम और जर्नादन यादव गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर लेकर जमानिया तिराहे के तरफ भागा।
विज्ञापन

पुलिस ने डंपर सहित चालक को जमानिया तिराहे के पास पकड़ लिया। लोग दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दीनानाथ राम को मृत घोषित कर दिया। जर्नादन यादव का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को माॅर्च्यूरी हाउस भेज दिया। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कार पलटने से तीन लोग घायल : गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के अवथहीं-रेवसड़ा मार्ग पर रेवसड़ा पुलिया के पास कार पलटने से तीन लोग घायल हो गए। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के लहुआर निवासी धनराज राय के दाहिने हाथ में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक सत्येंद्र राय और शशि राय को हल्की चोटें आई हैं। घायल एक निजी अस्पताल में भर्ती है। लहुआर निवासी सत्येंद्र राय उर्फ डब्बू गांव के ही शशि राय एवं धनराज राय के साथ ससुराल चकअहमद कला में आए थे। ससुराल से घर जा रहे थे। इसी बीच रेवसड़ा के पास पुलिया के पास उनकी कार पलट गई।
बाइक से गिरकर चालक घायल : सैदपुर। नगर क्षेत्र स्थित पक्का पुल पर रविवार की रात आई तेज आंधी के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पास से गुजर रहे साइकिल सवार से टकरा गया।
हादसे में बलुआ थाना क्षेत्र के मारिकपुर गांव निवासी विपिन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार चल रहा है।
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत : गाजीपुर। शहर कोतवाली के रौजा रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार ट्रेन से कटकर एक 60 वर्षीय अज्ञात की मौत हो गई।
वह क्रॉसिंग पार कर रहा था। इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया। साथ ही मृतक की शिनाख्त में जुट गई। सड़क दुर्घना में बाइक सवार की मौत : सेवराई। तहसील क्षेत्र गहमर थाना अंतर्गत कामाख्या मंदिर के समीप तेज रफ्तार सफारी वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की सूचना पर पुलिस ने सफारी वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया है।

उसकी पहचान बिहार प्रांत के बक्सर ईशापुर निवासी कृष्णा यादव (30) के रूप में हुई। गहमर कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed