फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Closed trains will stop again at Yusufpur station: MP

बंद ट्रेनों का यूसुफपुर स्टेशन पर फिर से होगा ठहराव : सांसद

Fri, 30 Jun 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Closed trains will stop again at Yusufpur station: MP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद। बलिया के सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि कोरोना काल में यूसुफपुर स्टेशन पर बंद हुईं ट्रेनों को ठहराव पहले की तरह होगा। वह बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद नगर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के सभागार में केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिना रहे थे।
उन्होंने कहा कि बलिया लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने देश की आजादी में सबसे अधिक बलिदान दिया है। आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अमृत योजना में हमारे लोकसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसमें सड़क, रेलवे, जल परिवहन आदि के क्षेत्र में विशेष कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पार्टी की तरफ से जारी पुस्तिका का वितरण भी किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता विरेंद्र राय, भांवरकोल के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय, डीसीएफ के उपाध्यक्ष आनंद कुमार, जिला सहकारी बैंक के निदेशक कृपाशंकर राय, नगर अध्यक्ष ओपी गिरी, रामजी गिरी, प्रदीप वर्मा, रामबहादुर तिवारी, धर्मचंद चौधरी, अनूप शर्मा, सुरजीत पांडेय, मीनू पांडेय, हिरेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed