फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cleanliness campaign, took oath of cleanliness

Ghazipur News: अभियान के तहत की साफ-सफाई, ली स्वच्छता की शपथ

Mon, 02 Oct 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign, took oath of cleanliness
गाजीपुर। प्रधानमंत्री की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से रविवार को सुबह 10 बजे सामूहिक स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान का आह्वान किया गया था। इसके क्रम में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक तारीख, एक घंटा स्वच्छता के लिए जिले के विभिन्न स्थलों एवं सभी शासकीय कार्यालयों में साफ-सफाई की गई। नगर पंचायत सैदपुर के वार्ड संख्या- तीन रंगमहल घाट पर शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी वाराणसी के मण्डलायुक्त कौशल राज शर्मा ने अभियान में प्रतिभाग करते हुए झाडू लगा कूड़े की सफाई किया। उपस्थित नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई।
विज्ञापन

खानपुरः नगर पंचायत सैदपुर में अच्छे कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को मंडलायुक्त ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्वच्छता अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सैदपुर पुष्पेंद्र सिंह पटेल, अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, डायट के प्राचार्य उदयभान, तहसीलदार सैदपुर, खण्ड विकास अधिकारी सैदपुर आदि ने श्रमदान किया। केन्द्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कर्मचारियों और विद्यार्थियों को झंडी दिखाकर स्वच्छता अभियान के लिए रवाना किया। जमानिया संवाददाता के अनुसार पक्का घाट चबूतरे की पालिकाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता एवं सफाई कर्मियों ने साफ-सफाई की।
विज्ञापन

एसडीएम हर्षिता तिवारी ने बताया कि पालिका परिषद के सभी वार्डों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस मौके पर पालिका कर्मी अरविंद राय, दानिश मंसूरी, विजयशंकर शर्मा, सत्येंद्र, विजयशंकर राय, इम्तियाज अहमद, सुभाष राम, मृत्युंजय सुमन तिवारी आदि शामिल थे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा एवं एडीओ पंचायत अरुण कुमार के साथ सफाई कर्मियों ने ब्लाक परिसर की साफ-सफाई कर चूने का छिड़काव कराया। भीमापार संवाददाता के अनुसार कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान में कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अभियान में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह, किशन रावत, अरविंद, सोनू खरवार, सतिराम राम, जैनब रहमान, पूजा मिश्रा, गीता राजभर आदि शामिल थीं। मरदह संवाददाता के अनुसार प्राचीन रामलीला कमेटी मरदह कुटी एवं मंदिर परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं मरदह ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर , जितेन्द्रनाथ पाण्डेय, शशिप्रकाश सिंह, चन्द्रभान सिंह, अजय सिंह, श्रवण आदि थे। सिधौना गांव में आयोजक अनिमेष कुमार मिश्र की अगुवाई में युवाओं ने गांव की विभिन्न सड़कों, गलियों, मंदिरों, सार्वजनिक स्थानों आदि पर साफ-सफाई की। सिधागरघाट संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय पाली एवं पंचायत भवन पाली पर ग्रामीणों ने साफ-सफाई की। पंचायत भवन पर ग्रामीणों ने शपथ ली। कार्यक्रम में पंचायत सहायक विरेन्द्र गुप्ता एवं ग्राम प्रधान कौशल किशोर राय उपस्थित थे। मां शारदा राजनारायण राय स्मारक महाविद्यालय परिसर एवं मां सती के मंदिर पर सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहमर संवाददाता के अनुसार उप जिलाधिकारी सेवराई संजय यादव के नेतृत्व में झाड़ू लगाकर तहसील परिसर एवं नरवा घाट की सफाई की गई। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय, सभासदों एवं नागरिकों ने श्रमदान किया। रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक नफ़ीस अहमद खां के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान रेल यातायात निरीक्षक संजय कुमार मौजूद थे। भांवरकोलः सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सफाई और स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने रैली निकाली वहीं दूसरी तरफ स्वच्छता के प्रति लोगों को शपथ दिलाई गई।

बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार आदर्श नगर पंचायत के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थल एवं सभी मोहल्ले की मुख्य सड़कों, गलियों की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, इक़बाल खान, व्यापार मण्डल बहादुरगंज के अध्यक्ष जफर अकील,अशोक दास, श्याम बिहारी वर्मा, शोएब अंसारी आदि उपस्थित थे। मनिहारी संवाददाता के अनुसार एडीओ पंचायत कृपेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है को आत्मसात कर ब्लाक के सभी कर्मचारियों ने कचरा मुक्त भारत के अंतर्गत आज ब्लाक परिसर में साफ-सफाई का कार्य किया। नंदगज संवाददाता के अनुसार थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे परिसर की साफ-सफाई की। सेवराई संवाददाता के अनुसार प्रखर प्रज्ञा कान्वेंट स्कूल में बच्चों द्वारा श्रमदान किया गया। देवकली कम्पोजिट विद्यालय पर ग्राम प्रधान रामप्रवेश कुशवाहा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed