फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cleaned public places and raised awareness.

Ghazipur News: सार्वजनिक स्थलों पर की सफाई, किया जागरूक

Tue, 09 Jun 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cleaned public places and raised awareness.
स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त गाजीपुर अभियान के तहत जमानियां मोड़ पर पॉलीथिन और प्लास्टिक कचरा एकत - फोटो : मोनिका कुमारी
गाजीपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिलेभर में विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों और नगर क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम पर आयोजित अभियान के तहत बाजारों, पार्कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों और स्वयंसेवकों ने नालियों की सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया।
विज्ञापन

इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने और प्लास्टिक अपशिष्ट के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
आमजन से कपड़े, जूट तथा अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों का उपयोग करने की अपील की गई। व्यापारियों और दुकानदारों को भी प्लास्टिक मुक्त बाजार बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों वाले पंपलेट भी वितरित किए गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और नगरवासियों ने अभियान में भाग लेकर स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त गाजीपुर बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed