फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   class three student could not read Hindi

Ghazipur News: बीएसए ने ली क्लास, कक्षा तीन की छात्रा नहीं पढ़ पाई हिंदी

Thu, 06 Jul 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
class three student could not read Hindi
-सुधर नहीं रही है परिषदीय विद्यालय के बच्चों की उपस्थिति
विज्ञापन

-वहीं कक्षा चार के छात्र नहीं हल कर पाए गणित के सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालय के बच्चों की उपस्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। यही नहीं विद्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। बीएसए हेमंत राव की ओर से किए जा रहे निरीक्षण में यह स्थिति सामने आ रही है। यही नहीं, शिक्षण कार्य के गुणवत्ता में भी सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय रजदेपुर देहाती के निरीक्षण के दौरान बीएसए ने क्लास भी ली। इस दौरान पाया कि कक्षा-तीन की एक छात्रा पंखुड़ी शब्द नहीं पढ़ पाई। जबकि कक्षा चार का छात्र भिन्न का सवाल हल नहीं कर पाया। बीएसए ने इसपर नाराजगी व्यक्त की। छात्रों का निम्न अधिगम स्तर पाए जाने के संबंध में विद्यालय के सभी कार्मिकों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए सभी स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा। खंड शिक्षा अधिकारी सदर को निर्देश दिया की विद्यालय के बच्चों के अधिगम स्तर में वृद्धि करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय बिंदवलिया के निरीक्षण के दौरान एक प्रधानाध्यापक एवं 10 सहायक अध्यापक के सापेक्ष तीन अध्यापकों की ड्यूटी डीएलएड परीक्षा में लगाई गई थी। हेडमास्टर मेडिकल पर थीं। यहां नामांकित 213 के सापेक्ष 105 बच्चे उपस्थित थे। विद्यालय परिसर में साफ़-सफाई का अभाव था। दूध का वितरण नहीं किया गया था। इसके संबंध में प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण जारी किया गया।
विज्ञापन

प्रा.वि. पीथापुर के निरीक्षण में 48 के सापेक्ष 35 बच्चे उपस्थित थे। विद्यालय परिसर में साफ़-सफाई का अभाव था। दूध का वितरण नहीं किया गया था। इसके संबंध में प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण जारी किया गया। बीएसए ने बताया कि प्रा.वि. सराय खान के निरीक्षण में नामांकित 110 के सापेक्ष 57 बच्चे उपस्थित थे। बच्चों का अधिगम स्तर न्यून पाए जाने के संबंध में विद्यालय के सभी कार्मिकों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए विद्यालय के सभी स्टाफ को स्पष्टीकरण निर्गत करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सदर को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed