फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Class I and II students have not yet received one work book each

कक्षा-एक और दो के छात्रों को अभी तक नहीं मिली एक-एक कार्य पुस्तिका

Mon, 13 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Class I and II students have not yet received one work book each
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा-एक एवं दो के छात्रों को एक-एक कार्य पुस्तिका अभी तक नहीं मिल पाई है। इसी तरह कक्षा-छह एवं सात की अंग्रेजी की कुछ पुस्तकें अभी तक जिले को उपलब्ध नहीं हुई है। इसके चलते छात्रों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सरकार की ओर से तमाम जतन किए जा रहे हैं। बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन के साथ ही उनका ठहराव सुनिश्चित करने के लिए कई प्रोत्साहन योजनाएं चलाई जा रही है। उनमें से एक नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक योजना है। जिले में 2269 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1468 प्राथमिक, 352 उच्च प्राथमिक तथा 449 कंपोजिट विद्यालय हैं। इसके अलावा अन्य मान्यता प्राप्त 241 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में कक्षा-एक से आठ तक 324731 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इनके लिए विभिन्न विषयों की 22 लाख 639 पुस्तकों के सापेक्ष जिले को अभी तक 20 लाख 38 हजार 429 पुस्तकें उपलब्ध हुई हैं। विद्यालय खुले दो सप्ताह हो रहे हैं लेकिन अभी भी कक्षा-छह एवं सात के छात्रों की अंग्रेजी एवं उर्दू की 21597 पुस्तकें उपलब्ध नहीं हुई हैं। यही नहीं कक्षा-एक एवं दो के छात्रों की एक-एक वर्कबुक (एक लाख 40 हजार 613) नहीं मिली है। हालांकि इसके मिलने के लिए अक्तूबर तक का समय निर्धारित है। इस संबंध में जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित राय ने बताया कि उपलब्ध पुस्तकों को बच्चों में वितरण के लिए विद्यालयों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed