{"_id":"5803d61e4f1c1b4a2c2909c0","slug":"class-912-high-risk-pregnant-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"912 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
912 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी की
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला
- फोटो : gjk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चल रहे मातृत्व सप्ताह अभियान की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने रविवार को सीएमओ सहित नौ डिप्टी और एडिशनल सीएमओ को निरीक्षण कर रिर्पोट देने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ब्लाकों पर चल रहे मातृत्व सप्ताह अभियान का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए। जनपद में दो दिनों तक चले अभियान में अभी तक 6 हजार 896 गर्भवती महिलाओं की जांच हो चुकी है। इसमें 912 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी की श्रेणी की मिली हैं।
गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण और संस्थागत प्रसव कराने के लिए शासन के निर्देश पर जनपद में 14 अक्टूबर से मातृ सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। 21 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन जोरशोर से जुटा है। जिले में दो दिनों से चल रहे इस अभियान में विभाग को 8160 गर्भवती महिलाओं की जांच करने का लक्ष्य मिला था। अभी तक विभाग की ओर 6896 गर्भवती महिलाओं की जांच की जा चुकी है। इसमें हाई रिस्क प्रेगनेंट 912 महिलाएं मिली हैं।
डीएम के निर्देश पर रविवार को सीएमओ डॉ. जेएम त्रिपाठी ने सदर, एसीएमओ डॉ.धर्मात्मा त्रिपाठी ने बाराचवर, एसीएमओ डॉ. आके सिन्हा ने जखनिया, डॉ. आरके सिंह मेहरा ने मुहम्मदाबाद, डॉ. एसपी पाल ने सादात, डॉ. डीपी सिन्हा ने कासिमाबाद, डॉ. राजेश सिंह ने बिरनो, डॉ. केके वर्मा ने मरदह और जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाथ ने मनिहारी ब्लाक में चल रहे अभियान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य किया जा रहा है।