{"_id":"64ecee07f94878fa550c8194","slug":"class-12-student-falls-from-school-barge-serious-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-2739-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: स्कूल की बारजे से गिरी 12वीं की छात्रा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: स्कूल की बारजे से गिरी 12वीं की छात्रा, गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर के लुर्दस कान्वेंट स्कूल में सोमवार को 12वीं की एक छात्रा बारजे से गिर गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। हालांकि पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना से इंकार किया है।
सुबह करीब साढ़े नौ बजे 12वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा स्कूल के बारजे से गिर गई। इसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोपहर बाद उसकी हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया।
छात्रा के पिता के मुताबिक बेटी का पैर टूट गया है। कमर और सिर में भी गंभीर चोटें आईं है। वहीं, सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
स्कूल की प्रिसिंपल अल्फोंसा ने बताया कि छात्रा साइंस स्ट्रीम में पढ़ती है। स्कूल के बारजे से पैर फिसलने के कारण वह गिर गई। स्कूल प्रशासन ने छात्रा के परिजनों को सूचना देते हुए अस्पताल पहुंचाया। स्कूल के शिक्षक भी छात्रा के साथ ट्रामा सेंटर, वाराणसी गए हैं।