फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Clashes between two parties regarding planting of Abeer, two injured

Ghazipur News: अबीर लगाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दो घायल

Thu, 28 Mar 2024 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Clashes between two parties regarding planting of Abeer, two injured
लठठूडीह। होली के पर्व पर सोमवार को करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव में अबीर लगाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष में लाठी-डंडे चले। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़उर में भर्ती कराया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

नसीराबाद गांव में होली के दिन बुजुर्ग रामदरश यादव को अबीर लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद बात बढ़ गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में संतोष यादव और जनार्दन यादव घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed