{"_id":"6a3588f68194a881d50255f1","slug":"clash-between-the-grooms-and-brides-sides-at-a-wedding-ceremony-bricks-and-stones-hurled-three-injured-fir-registered-against-nine-people-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-154494-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शादी समारोह में बरातियों-घरातियों से मारपीट, चले ईंट पत्थर, तीन घायल, नौ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शादी समारोह में बरातियों-घरातियों से मारपीट, चले ईंट पत्थर, तीन घायल, नौ पर प्राथमिकी
विज्ञापन
गंगौली (गाजीपुर)। नोनहरा थाना क्षेत्र के बवाड़ा गांव में सात जून को शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने बरातियों और घरातियों पर हमला कर दिया। ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। अधिकांश बराती बिना भोजन किए ही लौट गए। इस संबंध में पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं होने ने पर सभी एसपी से मिले। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़ित की तहरीर पर आजाद, गोलू, साहिल, बीरू, मन्नू, उपेंद्र, विनोद, विशाल और मुकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि बवाड़ा गांव निवासी विरजू राम की पुत्री की शादी सात जून को थी। हरदिया गांव से बरात आई थी। आरोप है कि बरात के स्वागत के दौरान गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और विवाद करते हुए हमला कर दिया।
मारपीट में काजल, गुड्डू और जितेंद्र घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने जयमाल मंच, कुर्सियां और चारपाइयों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही बरातियों के लिए तैयार भोजन भी बर्बाद कर दिया। डायल-112 पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में गांव के संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से दूल्हे और कुछ रिश्तेदारों को रोककर विवाह की शेष रस्में कराई गईं।