{"_id":"5e3c50a28ebc3ee5d5222542","slug":"civic-animities-ghazipur-news-vns509270811","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्का घाट का पूर्व मंत्री ओमप्रकाश ने निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्का घाट का पूर्व मंत्री ओमप्रकाश ने निरीक्षण किया
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित दैत्राबीर बाबा के मंदिर के पास सपा सरकार में स्वीकृत पक्का घाट का बुधवार को पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य पूर्ण हो जाने पर खुशी जाहिर की।
पूर्व मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में कटान रोकने के लिए यह घाट मील का पत्थर साबित होगा। यह घाट जिस स्थान पर बना है, वहां से गंगा उत्तर की ओर घूमी है। इससे तट पर पानी वेग से टकराता था और कटान होता था। इस कटान में अब तक सैकड़ों बीघा खेत गंगा में समाहित हो चुका है। सपा सरकार के दौरान इसे प्रमुखता में शुमार कर कार्य शुरू कराया गया, जो अब जाकर तैयार होने पर उन्होंने खुशी जाहिर की। दोनों तरफ 12 मीटर की बोल्डर बाइंडिंग का कार्य भी कराया गया है, जो घाट की सुरक्षा के साथ कटान को पूरी तरह से रोकने में कारगर सिद्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर भव्य नाग नथैया का कार्यक्रम होगा ताकि यह स्थान चिरकाल तक याद किया जाए। इस कार्यक्रम को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आएंगे जिससे क्षेत्र की आय बढ़ेगी। आय बढ़ने से क्षेत्र समृद्ध होगा और पौराणिक दृष्टि से भी जमानिया का नाम पहले से ही मशहूर है और ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की प्रसिद्धि और भी बढ़ेगी। इस मौके पर प्रधान हरिवंश यादव, पूर्व प्रधान अनिल यादव, दिनेश यादव, चंदन यादव, प्रमोद यादव, अंबरीश यादव, अभिषेक सिंह, दीपू यादव, मुमताज, गपक सिंह, गोल्डी सिंह, विपुल सिंह, आलोक सिंह आदि उपस्थित थे।