फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   City railway station will be equipped with ATVM facility

Ghazipur News: एटीवीएम की सुविधा से लैस होगा सिटी रेलवे स्टेशन

Wed, 17 May 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
City railway station will be equipped with ATVM facility
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। अब टिकट के लिए न तो कतार में खड़ा रहना पड़ेगा और न ही इसके चलते यात्रियों की ट्रेन ही छूटेगी। वाराणसी मंडल के सिटी रेलवे स्टेशन पर कुछ ही दिनों में ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) की सुविधा से लैस होगा। इसकी कवायद सोमवार से शुरू हो गई है।
रेलवे की तरफ से जिले में कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार का काम भी कराया जा रहा है। जनरल टिकट लेने के लिए इस स्टेशन पर लोगों को लंबी कतार लगानी पड़ती थी। टिकट लेने के चक्कर में जहां कई बार यात्रियों की ट्रेन छूट जाती रही, वहीं कुछ लोगों को बिना टिकट यात्रा करने को विवश होना पड़ता।
विज्ञापन

जल्द टिकट लेने को लेकर यात्रियों के बीच अक्सर नोकझोंक भी होती रहती है। यात्रियों की इन्हीं दुश्वारियों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन के आरक्षित टिकट काउंटर के सामने मशीन लगाने की कवायद शुरू हो गई है। कार्य पूर्ण होते ही मशीन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। एटीवीएम के स्मार्ट कार्ड में रिचार्ज कराकर जनरल टिकट काटा जा सकेगा। इस मशीन के लगने से यात्रियों को पहले की तरह जहां टिकट लेने के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी, वहीं समय से टिकट मिल जाने की सहूलियत भी मिलेगी।

00
सिटी स्टेशन पर दो एटीवीएम लगाने की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही सिटी स्टेशन पर स्मार्ट कार्ड से जनरल टिकट मिलना शुरू हो जाएगा। - अशोक कुमार, पीआरओ, वाराणसी मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed