{"_id":"1d6bbc7a88a29a73d6d2b5f0e4eba427","slug":"city-railway-station-will-be-built-at-food-plaza-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी रेलवे स्टेशन पर बनेगा फूड प्लाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी रेलवे स्टेशन पर बनेगा फूड प्लाजा
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों को खान-पान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। आईआरसीटीसी जल्द ही स्टेशन परिसर में फूड प्लाजा का निर्माण कराएगा। गुरुवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का हाल
जानने पहुंचे इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी ) के समूह महाप्रबंधक धर्मगज प्रसाद ने बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर में शौचालय की संख्या भी बढ़ाने का प्रस्ताव रेलवे के
उच्चधिकारियों के सामने रखा जाएगा। आईआरसीटीसी के समूह महाप्रबंधक सिटी रेलवे स्टेशन अपने निजी वाहन से शाम 2 बजे पहुंचे। उन्होंने स्टेशन पहुंचकर सबसे पहले आईआरसीटीसी से उपलब्ध कराई गई गोल्फ कार और आरओ प्लांट
विज्ञापन
कूलर का निरीक्षण किया। इसके बाद स्टेशन परिसर पर यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्टेशन परिसर का गहनता के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बातचीत में बताया कि स्टेशन परिसर में शौचालय की संख्या कम है। इसकी
संख्या बढ़ाने के लिए रेलवे के उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी। फूड प्लाजा का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस मौके पर वाराणसी मंडल के एसएन सिंह, स्टेशन अधीक्षक रामायण यादव आदि मौजूद रहे।
सिटी स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं है। गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ स्थानीय रेल प्रशासन मुहिम छेड़ने जा रहा है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक रामायण यादव ने बताया कि पेयजल का दुरुपयोग करने
और गंदगी फैलाते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति से 500 रुपये का जुर्माना लिया जाएगा।