फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   City railway station and offers ATVMs

सिटी रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम की सुविधा उपलब्ध

Tue, 24 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 24 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
City railway station and offers ATVMs
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
अब टिकट के लिए न तो कतार में खड़ा रहना पड़ेगा और न ही इसके चलते यात्रियों की ट्रेन ही छूटेगी। मंडल के विभिन्न स्टेशनों के साथ ही सिटी रेलवे स्टेशन पर आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) की सुविधा उपलब्ध हो गई है। मंगलवार को मंडल वाणिज्य निरीक्षक की देखरेख में मशीन से टिकट वितरण का संचालन शुरू हो गया।   
विज्ञापन


रेलवे की तरफ से जिले में कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार का काम भी कराया जा रहा है। वर्ष 1996 में छोटी लाइन से बड़ी लाइन में तब्दील हुए इस स्टेशन पर टिकट के लिए लोगों को कतार लगानी पड़ रही थी। टिकट लेने के चक्कर में जहां कई बार यात्रियों की ट्रेन छूट जाती रही, वहीं कुछ लोगों को बिना टिकट यात्रा करने को विवश होना पड़ता। जल्द टिकट लेने को लेकर यात्रियों के बीच अक्सर नोकझोंक भी होती रहती है।
विज्ञापन


यात्रियों की इन्हीं दुश्वारियों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने मंडल के 13 स्टेशनों मंडुआडीह, छपरा, मऊ, बलिया के अलावा गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाने का निर्णय लिया। महीनों से मशीन को लेकर यात्रियों में बना उहापोह मंगलवार को समाप्त हो गया। मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश की देखरेख में एटीवीएम की स्थापना आरक्षित टिकट काउंटर के सामने कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीआई की मौजूदगी में मुहम्मद सज्जाद ने वाराणसी के लिए पहला टिकट निकाला। डीसीआई ने बताया कि स्मार्ट कार्ड का मूल्य 70 रुपये है जिसमें 50 रुपये सिक्योरिटी है। बताया कि साढ़े 9 हजार रुपये तक कार्ड को रिचार्ज कराया जा सकता है। इस मशीन के लगने से यात्रियों को पहले की तरह जहां टिकट लेने के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी, वहीं समय से टिकट मिल जाने की सहूलियत भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed