फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   chunav

विवेक मात्र 21 वर्ष की उम्र में बने प्रधान

Mon, 03 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
chunav
मौधा/करंडा/मनिहारी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोई मात्र 21 वर्ष की उम्र में प्रधान पद पर परचम लहराने में कामयाब हुआ है तो किसी को महज एक मत से बाजी मारने का गौरव हासिल हुआ है।
विज्ञापन

सैदपुर विकासखंड के लूढ़ीपुर गांव सभा से मात्र 21 वर्ष के विवेक यादव ने प्रधान पद पर जीत हासिल किया। जबकि इस सीट पर मजे हुए खिलाड़ी चुनाव लड़ रहे थे लेकिन जनता ने विवेक का ही अपने प्रतिनिधि के रूप में चुनाव किया। विवेक को कुल 453 मत मिले। वह सैदपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. संतराज यादव के पोते हैं। करंडा ब्लाक क्षेत्र के धरम्मरपुर से रेनु देवी करंडा ब्लाक में आज तक के सर्वाधिक 908 मतों के अंतर से जीती हैं। यह रिकार्ड इससे पहले दीनापुर के रामऔतार सिंह के नाम था। उन्होंने 15 वर्ष पूर्व 730 मतों के अंतर से चुनाव जीता था। सबसे कम दो मतों के अंतर से तुलापट्टी से बंशी जीते हैं। बसंतपटटी में अशोक 155 मत पाकर पांच मतों से निर्वाचित हुए तो कुसुम्हीकला में उमा देवी सबसे अधिक 1839 मत पाकर निर्वाचित हुई हैं। ग्राम सभा बक्सा से मोती यादव और विनोद को बराबर-बराबर 251 मत मिले। इसके बाद सिक्का उछालकर फैसला हुआ जो मोती के पक्ष में गया। मनिहारी विकासखंड के ग्राम पंचायत यूसुफपुर खड़बा के ग्राम प्रधान पद पर जयविक्रम सिंह पूरे ब्लाक में सबसे अधिक 836 मत से निर्वाचित हुए। उनको 1529 मत प्राप्त हुआ। वह पूरे ब्लाक में सबसे कम उम्र 26 वर्ष के ग्राम प्रधान बने हैं। जयविक्रम ने पीजी कॉलेज मलिकपुरा से बीए की डिग्री हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed