{"_id":"6a3ecc2c5e87e5d0ee043015","slug":"chlorine-machine-found-defective-in-water-supply-room-during-drms-inspection-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-154910-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डीआरएम के निरीक्षण में जल आपूर्ति कक्ष में क्लोरीन मशीन मिली खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डीआरएम के निरीक्षण में जल आपूर्ति कक्ष में क्लोरीन मशीन मिली खराब
विज्ञापन
जखनिया रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते डीआरएम आशीष जैन-संवाद
गाजीपुर। वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष कुमार जैन ने शुक्रवार को दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों की हकीकत परखी। इस दौरान स्टेशन परिसर में मिली छोटी-बड़ी खामियों पर उन्होंने अधिकारियों को इन्हें सुधारने के निर्देश दिए। जल आपूर्ति कक्ष में क्लोरीन मशीन खराब मिलने पर उसे तुरंत ठीक कराने के आदेश दिए गए, वहीं दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए रैंप सहित अन्य मांगों पर भी सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।
सुबह करीब 10 बजे विशेष सैलून से दुल्लहपुर पहुंचे डीआरएम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो और तीन का निरीक्षण किया। स्टेशन मास्टर आरके सुमन ने डीआरएम को प्लेटफॉर्म संख्या-1 से अन्य प्लेटफॉर्म तक दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप की आवश्यकता, टिकट काउंटर के पास बेहतर सूचना बोर्ड लगाने तथा स्टेशन की साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने की जरूरत से अवगत कराया। डीआरएम ने सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुष कुमार सिंह, पुष्पेंद्र कुमार वैश्य, आलोक श्रीवास्तव, दीपक यादव, एसके राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दुल्लहपुर के बाद डीआरएम ने जखनिया सहित अन्य रेलवे स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। वहां भी यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- -- -- --