फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chitra God out of fanfare procession

धूमधाम से निकली भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा

Sat, 14 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sat, 14 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chitra God out of fanfare procession
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भगवान चित्रगुप्त महाराज की जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। उर्दू बाजार से निकली यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों
विज्ञापन


से होती हुई ददरीघाट स्थित भगवान चित्रगुप्त के मंदिर पर पहुंची। इस दौरान आगे-आगे हाथी घोड़ा तथा पीछे से समाज के लोग हाथों में ध्वज लेकर लेखराज महाराज का जयकारा लगाते हुए जोश-खरोश के साथ चल रहे थे। वहां पूजा-पाठ के बाद कई प्रकार के धार्मिक आयोजन किए गए।
विज्ञापन


यह यात्रा उर्दू बाजार मुहल्ला के महासभा के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के आवास से निकली। नवाबगंज, नखास, चीतनाथ, टाउनहाल, बैजनाथ चौराहा, पचरास्ता, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, महुआबाग होते हुए ददरीघाट स्थित
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान चित्रगुप्त के मंदिर पर पहुंची। इस दौरान कई महापुरुषों की झांकियां भी चल रही थीं। इसमें डा. राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री, लोक नायक जयप्रकाश नारायण, स्वामी विवेकानंद, कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद,

महादेवी वर्मा सहित गणेश, शंकर भारत माता आदि की झांकियां लोगों को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रही थीं। ध्वज लेकर समाज के लोग चित्रगुप्त के जयकारे करते हुए चल रहे थे। बीच-बीच में आतिशबाजी भी की जा रही

थी। उत्साह में कई युवक आदि भगवान की प्रतिमा के साथ नाचते-झूमते चल रहे थे। यात्रा जिधर से गुजर रही थी, वहां का पूरा माहौल भक्तिमय हो जा रहा था।  

शोभायात्रा में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. मुकेश श्रीवास्तव, प्रांतीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, परमानंद श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, पीयूष, संदीप, सत्यप्रकाश, मोहनलाल, विवेक, सुनील दत्त, आनंद, राजेश,

अमर सिंह राठौर, विरेश्वरनाथ सिन्हा, विजय प्रकाश, चंद्रप्रकाश, परशुराम लाल, प्रदीप, अरुण सहाय, ओमप्रकाश, अमित, संजय, अजय, अनूप, अश्वनी, नवीन, अखिलेश, विजय, अनुराग, मनोज, दिवाकर, केशव, डब्बू, देवेंद्र, अशोक,

राजेश, गोरखलाल, सुशील, डा. सुधीर श्रीवास्तव, गुलालाल, हरिश्चंद्र, मनीष, पंकज श्रीवास्तव आदि शामिल थे। अंत में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


कायस्थ समाज की ओर से अपने कुल देवता की घर-घर में पूजन किया गया। इस मौके पर उनके चित्र पर फूल माला अर्पित किया गया। गोराबाजार निवासी और वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार ने बताया कि इस पत्र में
सुख-समृद्धि की कामना के संदेश लिख कर भगवान के आगे रखा जाता है। चित्रगुप्त महात्म्य की कथा का भी श्रवण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed