फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   China unhappy with the attitude of the people

चीन के रवैए से देश के लोग नाराज

Sat, 15 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 15 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
China unhappy with the attitude of the people
China to build 'world’s largest' high-speed railway station under Great Wall - फोटो : reuters
चीन द्वारा ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी का पानी भारत आने से रोकने को लेकर लोगों के विरोध का स्वर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन की इस कार्रवाई से हर वर्ग दुखी और आक्रोशित है। दवा दूकानदारों का कहना है कि हम चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करेंगे।मेडिकल स्टोर संचालक जावेद अहमद ने कहा कि पाकिस्तान का साथ देकर चीन भारत से दुश्मनी निभा रहा हमैं चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार कर उसका विरोध करूंगा।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर संचालक मोअज्जम आफताब ने कहा कि भारत के खिलाफ जाने वाले किसी भी देश को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं खुद चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करते हुए अन्य लोगों से चीनी समान नहीं खरीदने के लिए प्रेरित करूंगा।मेडिकल स्टोर संचालक सौरभ रघुवंशी ने कहा कि भारत माता को नुकसान पहुंचाने वालों को हम किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे। हम लोग अपने देश से प्यार करते हैं। पानी बंद कर चीन पाकिस्तान का साथ दे रहा है।
विज्ञापन


उसके इस कृत्य के विरोध में मैं चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करूंगा। मेडिकल स्टोर संचालक रईस अहमद ने कहा कि चीन भारत से दुश्मनी निभा रहा है। यह दुश्मनी उसे महंगी पड़ेगी। वह पाकिस्तान    का साथ देकर देश के लोगों को दुखी कर रहा है, विरोध स्वरूप मैं उसी तरह मैं चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed