फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children spread colorful colors in cultural programs

Ghazipur News: बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बिखेरी सतरंगी छटा

Tue, 19 Dec 2023 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Children spread colorful colors in cultural programs
गाजीपुर। नगर के शास्त्रीनगर स्थित समर्पण संस्था की ओर से संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र फतेहुल्लहपुर के परिसर में सोमवार को विश्व दिव्यांग दिवस पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके अतिथियों का मनमोह लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ठाकुर सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि समाज के दिव्यांग बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा और हॉस्टल सुविधा देकर संरक्षिका सविता सिंह ने गौरवपूर्ण कार्य किया है|। ऐसा कार्य कार्य एक समान व्यक्ति भी अच्छे से नहीं कर सकता। विशिष्ट अतिथि आशुतोष सिंह गोलू ने 200 कंबल का सहयोग किया। संरक्षिका सविता सिंह कहा कि ऐसे ही सहयोग मिला तो कभी इस कार्य से पीछे नहीं हटूंगी। डा. डीपी सिंह ने कार्यक्रम को देखकर जमकर सराहना की। दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राम नगीना यादव ने सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जो भी दिव्यांग की सहायता होगी, शासन उसके लिए सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर सुखबीर एग्रो एनर्जी के अश्वनी गर्ग, लक्ष्मण सिंह, मृत्युंजय सिंह, उमेश श्रीवास्तव, लव कुश तिवारी, रविंद्रनाथ सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता एवं लक्ष्मीकांत तिवारी ने संयुक्त रूप में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed