फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children play games secretly and get irritated when interrupted

Ghazipur News: छिपकर खेलते हैं गेम, टोकने पर झल्ला रहे बच्चे

Wed, 11 Feb 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Children play games secretly and get irritated when interrupted
गाजीपुर। जिले में बच्चों में ऑनलाइन गेमिंग की लत तेजी से बढ़ रही है। हालात यह हैं कि कई बच्चे रात में रजाई के अंदर मुंह छिपाकर मोबाइल पर गेम खेलते हैं। रोकने-टोकने पर वे झल्ला जाते हैं, चिल्लाने लगते हैं और स्वभाव में बदलाव भी दिखने लगा है।
विज्ञापन

महर्षि विश्वामित्र स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के मानसिक रोग विभाग की ओपीडी में रोज 15 से 20 बच्चों की काउंसलिंग हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक मोबाइल और लैपटॉप इस्तेमाल के कारण यह समस्या गंभीर रूप ले रही है।
विज्ञापन

विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप यादव के मुताबिक, गेम की लत लगने के बाद बच्चों को पढ़ाई, खेलकूद, नींद या परिवार के साथ समय बिताना अच्छा नहीं लगता। कई मामलों में पैसों की बर्बादी, झगड़े और पारिवारिक तनाव तक की नौबत आ जाती है। बताया कि माता-पिता को चाहिए कि बच्चों से खुलकर बात करें कि वे कौन-सा गेम खेल रहे हैं। खेलने के लिए रोजाना समयसीमा तय करें। मोबाइल/कंप्यूटर में पैरेंटल कंट्रोल का उपयोग करें। साथ ही बच्चों को हिंसक और जुए जैसे गेम्स से दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग की लत के दो से तीन बच्चे रोज आते हैं। कोई रात में रजाई में मोबाइल ऑन कर लेता है और रोकने पर झल्ला जाता है, तो किसी ने मां का अकाउंट खाली कर दिया है। काउंसलिंग की जाती है और जरूरत पर दवाएं भी दी जाती हैं, जिससे चिड़चिड़ापन कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed