फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children declared accomplished will be honored

Ghazipur News: सम्मानित होंगे निपुण घोषित बच्चे

Sun, 16 Mar 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Children declared accomplished will be honored
जिले के परिषदीय प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पहले चरण में 16 से 24 दिसंबर और दूसरे चरण में 17 से 29 फरवरी तक निपुण मूल्यांकन हुआ था। इन स्कूलों के कक्षा एक और दो के बच्चों के पढ़ने, लिखने और अंक गणितीय समझ के योग्य मिलने पर उन्हें निपुण घोषित किया गया है। निपुण घोषित होने वाले बच्चों को संबंधित विद्यालयों में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1916 प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। 1362 प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों का दो चरणों में डीएलएड प्रशिक्षुओं की ओर से निपुण आकलन किया गया था। इसमें से 1100 विद्यालयों को निपुण घोषित किया गया है। निपुण घोषित होने वाले बच्चों को संबंधित विद्यालयों में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जो विद्यालय निपुण होंगे, उनके प्रधानाध्यापकों को जिलाधिकारी या सीडीओ की तरफ से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर मूल्यांकन में सफल स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को 31 मार्च से पहले समारोह आयोजित कर प्रशंसा पत्र वितरित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निपुण विद्यालयों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है। कहा कि पाठ्य बिंदु, विषय वस्तु एवं शिक्षण योजना के अनुसार स्थानीय सामग्री का उपयोग कर उच्च गुणवत्ता वाले और शिक्षण-अधिगम सामग्री बनाने के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाए। छात्र-छात्राओं में सीखने का वातावरण बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed