{"_id":"da3ef6d3371c2602e8dc948f68b1f1bf","slug":"child-scientists-present-model-talent-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल वैज्ञानिकों ने माडल पेश कर दिखाई प्रतिभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल वैज्ञानिकों ने माडल पेश कर दिखाई प्रतिभा
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 20 Feb 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के आमघाट स्थित एमडी लिटिल फ्लावर स्कूल में शुक्रवार को एक्टिव-नान एक्टिव विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रदर्शनी में विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक माडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों की तरफ से वाटर टरबाइन, विंड मिल, वाटर डैम इंडीकेटर, वाटर लेवल इंडीकेटर, रडार सेटेलाइट, वर्किंग वाटर साइकल, इलेक्ट्रिक कार, सोलर बोट, मोशन डिटेक्शन, फायर अलार्म आदि माडलों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि राजेश कुशवाहा ने बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इन बच्चों का भविष्य उज्ज्वल है।
विज्ञापन
बच्चों के अंदर प्रतिभा साफ झलक रही है। उन्होंने चयनित माडलों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सदानंद यादव, अरुण श्रीवास्तव, आत्मा यादव, सच्चे यादव, अजय कुशवाहा, दिनेश यादव, योगेश सिंह, कृष्णमोहन कुशवाहा, शिवजी शर्मा, शिवमोहन कुशवाहा, सुनीता यादव आदि मौजूद थीं। प्रधानाचार्य उपेंद्र कुशवाहा ने आभार जताया।
विज्ञापन