फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Child nutrition center in Ward

बच्चा वार्ड में पोषण केंद्र

Sun, 10 Jan 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sun, 10 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Child nutrition center in Ward
 डाक्टर मुख्तार अहमद अंसारी जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दफ्तर
विज्ञापन
के बगल के बच्चा वार्ड को पोषण पुनर्वास केंद्र में तब्दील किया जाएगा। बाल रोग वार्ड को मेडिकल वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुनर्वास केंद्र स्थापित करने का निर्देश शासन ने बीते वर्ष के दिसंबर माह में ही दिया गया था।

इसके लिए अस्पताल प्रशासन को धनराशि भी मुहैया करा दी गई है। अति कुपोषित बच्चों की उचित देखभाल के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश के 18 जिलों के अस्पतालों में पोषण पुनर्वास केंद्रों की स्थापना की जा रही है। इसके तहत गाजीपुर का भी चयन किया गया है।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने 31 दिसंबर तक पोषण पुनर्वास केंद्र की स्थापना कराने का निर्देश दिया था। इसकी प्रक्रिया अब शुरू हुई है। अस्पताल प्रशासन ने  लिहाजा बच्चा वार्ड को बंद कर भर्ती मरीजों को मेडिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया है। 

केंद्र में 10 बेड के साथ बच्चे एवं उसकी मां के लिए थान की व्यवस्था होगी। यहां भर्ती अतिकुपोषित बच्चों की 24 घंटे देखभाल के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी दिया जाएगा। सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बच्चा वार्ड को ही पोषण पुनर्वास केंद्र बनाया जाएगा। बाल रोग वार्ड मेडिकल वार्ड में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed