फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Child dies due to drowning in water filled pit

Ghazipur News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

Fri, 22 Sep 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning in water filled pit
थाना क्षेत्र के सकलपुरवां के पास शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे पानी भरे गड्ढे में डूबकर बालक की मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से परिजन बिलखते रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घर से कुछ दूरी पर भैंस चर रही थी। रामवृक्षका पुरवां गांव निवासी संदीप यादव (10) डंडा लेकर घर से निकल पड़ा। सकलपुरवां गांव के पास पानी भरे गड्ढे के पास बालक जैसे पहुंचा, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। परिजनों ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह डूब गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। वह मां-बाप का इकलौता पुत्र था। गांव पर ही कक्षा पांच में पढता था। जबकि उसके पिता अजय शंकर यादव और मां देवंती देवी मजदूरी कर किसी तरह परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed