{"_id":"61fec2b522d99457cc23dd23","slug":"child-died-due-to-fallen-school-gate-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: विद्यालय के गेट का खंभा गिरा, ननिहाल आई बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: विद्यालय के गेट का खंभा गिरा, ननिहाल आई बच्ची की मौत
Sun, 06 Feb 2022 12:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली के शरीफपुर गांव के निष्प्रोज्य प्राथमिक विद्यालय के गेट का खंभा शनिवार को गिर गया। हादसे में ननिहाल आई एक बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
गोपालपुर गांव निवासी रिद्धी यादव(11) मां के साथ दो दिन पूर्व शरीफपुर गांव स्थित नाना होरी यादव के घर आई थी। दोपहर करीब 12 बजे गांव के कुछ बच्चों के साथ प्राथमिक विद्यालय के पास खेल रही थी। बच्चे विद्यालय के गेट से झूलने लगे। अचानक गेट का खंभा गिर गया और रिद्धी उसके मलबे में दब गई।
विज्ञापन
खंभा गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मलबे से बालिका को निकलकर सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गोपालपुर गांव से पहुंचे परिवार के सदस्य बालिका का शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए। दुर्घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है। उनका कहना है कि भवन को निष्प्रोज्य घोषित कर दिया गया था तो उसे अब तक गिराया क्यों नहीं गया।