फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chief Minister's mass marriage scheme: 788 poor daughters will get married

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : 788 गरीब बेटियों के हाथ होंगे पीले

Sun, 11 May 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's mass marriage scheme: 788 poor daughters will get married
गाजीपुर। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 788 गरीब बेटियों की शादी कराई जाएगी। गरीब, निराश्रित बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का संचालन किया जाता है। योजना के तहत विधवा व तलाकशुदा महिलाओं का पुनर्विवाह भी कराया जाता है।
विज्ञापन

यह योजना गरीब परिवारों के लिए आर्थिक संजीवनी देने का कार्य करती है, क्योंकि विवाह में उन्हें एक रुपये भी अपनी जेब से खर्च नहीं करना पड़ता है। शादी का पूरा खर्च समाज कल्याण विभाग उठता है। एक शादी के आयोजन पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। 35 हजार रुपये दुल्हन के खाते में विभाग की ओर से ट्रांसफर किया जाता है। 10 हजार रुपये के गृहस्थी के सामान दिए जाते हैं। शेष छह हजार रुपये शादी समारोह पर खर्च होते हैं। योजना के माध्यम से सभी धर्मों व जातियों को लाभान्वित कराया जाता है। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदक का उप्र का स्थायी निवासी होना जरूरी है। परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए। दुल्हन की आयु 18 और दूल्हे की 21 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed